कुएं में गिरने से सफाई कर्मी की मौत
By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:09 IST2021-10-03T13:09:49+5:302021-10-03T13:09:49+5:30

कुएं में गिरने से सफाई कर्मी की मौत
बलिया (उत्तर प्रदेश), तीन अक्टूबर बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में कुएं में गिरने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के दुबहड़ गांव में शनिवार शाम कृष्णा रावत (30) नशे की हालत में घर के पास बने कुंए में गिर गया जिसमें डूब जाने से उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों ने बताया कि सफाई कर्मी जिला अस्पताल में अपनी ड्यूटी करने के बाद शाम को घर लौट रहा था। इस बीच घर के पास पहुंचने के बाद वह लड़खड़ाकर कुएं में गिर गया। घटना के समय वह नशे में था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।