लाइव न्यूज़ :

केरल में संघ का साम्प्रदायिक एजेंडा नाकाम हो गया: विजयन

By भाषा | Updated: December 6, 2021 00:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने रविवार को कहा कि राज्य में वाम आंदोलन की मजबूत उपस्थिति के कारण संघ परिवार के साम्प्रदायिक एजेंडा को बल नहीं मिला।

विजयन ने कम्युनिस्ट क्रांतिकारी पी. कृष्ण पिल्लई की याद में एक अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने साम्प्रदायिक दुष्प्रचार को फैलाकर और लोगों के मन में शंकाएं पैदा करके सार्वजनिक विमर्श को दूषित करने की कोशिश की।

उन्होंने हाल में थालास्सेरी जुलूस निकालने, साम्प्रदायिक नारेबाजी और हलाल भोजन को लेकर विवाद पर भी आरएसएस पर निशाना साधा। विजयन ने कहा, ‘‘उन्होंने वाम मोर्चे को कमजोर करने के लिए विभिन्न साम्प्रदायिक एजेंडा अपनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम हो गए। अब वे सार्वजनिक विमर्श को बिगाड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वे सार्वजनिक जीवन के हर संभव क्षेत्र में अपना साम्प्रदायिक एजेंडा ला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी