लाइव न्यूज़ :

संघ का काम भारत को समृद्ध, ‘विश्व गुरु’ बनाएगा- विश्व प्रशिक्षण शिविर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2022 08:03 IST

इस पर बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा, ‘‘संघ का काम भारत वर्ष को समृद्ध बनाएगा और इससे भारत विश्व गुरु बनेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस के ‘विश्व संघ शिक्षा वर्ग’’ के शिविर में मोहन भागवत ने एक अपील की है। मोहन भागवत विदेशों में रह रहे भारतीयों से भारत को समृद्ध और विश्व गुरु बनाने की बात कही है। इसमें ब्रिटेन सहित 15 देशों के आठ स्वयं सेवकों और 13 देशों की 31 महिला स्वयं सेवकों शामिल हुए है।

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने विदेशों में रह रहे संघ के सदस्यों से भारत को समृद्ध और विश्व गुरु बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करने की अपील की है। भागवत ने यहां शनिवार को आरएसएस के ‘‘विश्व संघ शिक्षा वर्ग’’ (विश्व प्रशिक्षण शिविर) के समापन सत्र में को संबोधित करते हुए यह बात कही है। 

आपको बता दें कि इस शिविर में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से संघ के सदस्यों ने भाग लिया। 

मोहन भागवत ने क्या कहा

 ‘‘विश्व संघ शिक्षा वर्ग’’ को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘‘संघ का काम भारत वर्ष को समृद्ध बनाएगा और इससे भारत विश्व गुरु बनेगा।’’ उन्होंने पुरुषों और महिला स्वयंसेवकों से उन देशों में चमकने और उत्कृष्टता प्राप्त करने और वहां के लोगों के लिए आदर्श बनने के लिए कहा है। 

15 देशों से पुरूष और महिलाएं स्वयं सेवकों ने लिया भाग

उन्होंने कहा, ‘‘स्वयंसेवक दूसरे देशों में वहां भी सेवा कर रहे हैं। स्वयंसेवक जहां जहां गए उस देश की संपत्ति बन गए हैं। उनको देखकर दुनिया भी उनका अनुसरण करेगी और एक नए वातावरण एवं सुखी दुनिया का उदय होगा।’’ शिविर में ब्रिटेन सहित 15 देशों के आठ स्वयं सेवकों और 13 देशों की 31 महिला स्वयं सेवकों ने भाग लिया। 

ऐसा शिविर 1992 में सबसे पहले हुआ था। 

इस पर बोलते हुए आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि संघ हर दो से तीन साल में विदेशों में अपने सदस्यों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस तरह का पहला शिविर 1992 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसब्रिटेनBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं