लाइव न्यूज़ :

संघ स्वयंसेवकों से मुकाबला करने के लिए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में उतारेंगी 2 लाख कार्यकर्ता

By शीलेष शर्मा | Updated: August 31, 2021 18:47 IST

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की योजना 700 प्रशिक्षित शिविर आयोजित करने की है और अबतक वह 200 से अधिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुकी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देईवीएम मशीनों पर कैसे नजर रखनी है।चुनाव में संघ और भाजपा की धांधली को कैसे रोकना है।ईवीएम की हेराफेरी को नियंत्रित करने के लिये पार्टी पेशेवर इंजीनियरों को भी तैनात करेगी।

नई दिल्लीः कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में दो लाख पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मैदान में उतरेंगी।कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का मकसद संघ स्वयंसेवकों को टक्कर देना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी लगातार अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहीं हैं। पार्टी ने दावा किया कि प्रियंका की योजना 700 प्रशिक्षित शिविर आयोजित करने की है और अबतक वह 200 से अधिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुकी हैं। 

इन प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान उनको किस तरह बूथ प्रबंधन करना है। चुनाव में संघ और भाजपा की धांधली को कैसे रोकना है साथ ही ईवीएम मशीनों पर कैसे नजर रखनी है।

दिलचस्प तो यह है कि ईवीएम की हेराफेरी को नियंत्रित करने के लिये पार्टी पेशेवर इंजीनियरों को भी तैनात करेगी। इन प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को अभी से प्रदेश के गांवों में भेजा जा रहा है ताकि चुनाव से पूर्व यह कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद कर उनके मन को भांप सकें।

साथ ही उन मुद्दों को रेखांकित कर सकें जिनका सीधा सरोकार आम जनता से है क्योंकि पार्टी अपना घोषणा पत्र उन्हीं मुद्दों पर आधारित कर तैयार करना चाहती है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार प्रियंका ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को साफ़ कर दिया है कि उनको किन मतदाताओं को केंद्रित करना है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीBJPआरएसएसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव