लाइव न्यूज़ :

संघ राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने वालों को सदस्यता की पेशकश पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:39 IST

Open in App

धारवाड़ (कर्नाटक), 29 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अपना आधार बढ़ाने के लिए संघ की ओर से अयोध्या में राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने के अभियान में शामिल हुए स्वयंसेवकों को स्थायी सदस्यता देने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी संघ के एक शीर्ष पदाधिकारी ने शुक्रवार को दी।

संघ ने पर्यावरण, पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न समुदायों और धर्मों के बीच समाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने पर भी जोर देने का फैसला किया है।

कर्नाटक के धारवाड़ में चल रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंड़ल बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई है, उसकी जानकारी देते हुए संघ के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार ने कहा कि अधिकतर परिवारों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करते हुए संघ, श्री राम जन्मभूमि न्यास के चंदा एकत्र करने के अभियान से जुड़ा था।

कुमार ने कहा, ‘‘धन एकत्रित करना हमारा उद्देश्य नहीं था क्योंकि राममंदिर न्यास के पास पहले ही वह है। हमारा लक्ष्य अधिकतर लोगों तक पहुंचना था जो राम मंदिर के लिए योगदान देना चाहते थे।’’

उन्होंने बताया कि इस साल 14 जनवरी को मकर संक्राति को शुरू हुए एक महीने के अभियान में संघ और अन्य स्वयंसेवक देश के अनुमानित 6.5 लाख गांवों में से 5.34 लाख गांवों तक पहुंचे। इसके अलावा वे प्रत्येक शहरी इलाके में पहुंचे।

संघ पदाधिकारी ने बताया कि संघ अन्य व्यक्तियों की मदद से करीब 12.73 करोड़ परिवारों तक पहुंचा और इस अभियान में संघ के स्वयंसेवकों के अलावा 25 से 30 लाख अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कुमार ने बताया कि संघ के निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में मार्च में इस बात की चर्चा हुई थी कि क्या जिन्होंने चंदा एकत्र करने के अभियान में हिस्सा लिया था वे संगठन का हिस्सा हो सकते हैं कि नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने उन्हें स्थायी रूप से हमसे जुड़ने का मौका देकर संगठन के विस्तार के बारे में सोचा। हमारी योजना शाखा और मंडली खोलने की थी। इसकी समीक्षा बैठक के आखिरी दो दिन हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा