संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंचे

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:36 IST2021-10-19T22:36:33+5:302021-10-19T22:36:33+5:30

Sangh chief Mohan Bhagwat reached Ayodhya | संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंचे

संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंचे

अयोध्या, 19 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को अयोध्या पहुंचे।

भागवत अयोध्या में विहिप मुख्यालय ‘कारसेवक पुरम’ में आयोजित होने वाली आरएसएस शारीरिक प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने आए हैं।

भागवत का स्थानीय संघ कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया, जहां वह दो दिनों तक रहेंगे।

संघ प्रमुख के यहां प्रवास के दौरान पुलिस ने उनके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

भागवत अपने प्रवास के दौरान प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि भी जाएंगे। वह राम मंदिर के निर्माण में हुई प्रगति का जायजा भी लेंगे और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sangh chief Mohan Bhagwat reached Ayodhya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे