लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने तमिलनाडु में पोंगल समारोह में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 14:06 IST

Open in App

चेन्नई, 14 जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में पोंगल समारोह में हिस्सा लिया और इस मौके पर पूजा अर्चना की । भागवत यहां एक स्वयंसेवक के घर भी गए और तमिल भाषा में लिखित एक प्राचीन काव्य थिरूक्कुरल की कुछ पंक्तियां उद्धृत कीं।

मोहन भागवत ने इस अवसर पर ‘गौ पूजा’ भी की ।

गौरतलब है कि दक्षिण भारत में पवित्र महीना ‘थाइ’ के अवसर पर पोंगल त्योहार जोर-शोर से मनाया जाता है । यह विवाह एवं नये कारोबार शुरू करने के लिये शुभ माना जाता है ।

आरएसएस के एक स्वयंसेवक के घर जाने पर भागवत ने उस परिवार की एक लड़की को तमिल भाषा में लिखित एक प्राचीन काव्य थिरूक्कुरल की पंक्तियां बतायी ।

संघ प्रमुख ने जिन पंक्तियों को उद्धृत किया, उसका अर्थ है कि आग से जलने के जख्म तो भर जायेंगे लेकिन जुबान के जख्म नहीं।

लड़की ने भी भागवत को उस काव्य से कुछ पंक्तियां सुनाकर उनका आभार प्रकट किया ।

आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा जारी वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है ।

इससे पहले धोती पहने एवं विभूति एवं कुमकुल लगाये मोहन भागवत गुरुवार सुबह चेन्नई के कादुम्बडी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पोंगल के जश्न में हिस्सा लिया और विशेष पूजा अर्चना की।

भागवत ने बाद में संघ के पदाधिकारियों के साथ संगठन के कामकाज की समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos