लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:58 IST

Open in App

नागपुर, 10 अप्रैल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघ की तरफ से यह जानकारी दी गई।

एक पदाधिकारी ने शनिवार को कहा कि संघ के वरिष्ठ नेता और पूर्व सरकार्यवाह सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी भी कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं और फिलहाल पृथकवास में हैं। उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय जोशी कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

जिस अस्पताल में भागवत (70) भर्ती हैं उसने एक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर रहा कि संघ प्रमुख के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है और उनके स्वास्थ्य के सभी पैमाने सामान्य हैं।

इससे पहले संघ ने आज बताया कि भागवत (70) में संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं।

संघ ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें कोविड-19 के सामान्य लक्षण हैं तथा उन्हें सामान्य जांच के लिए और सावधानी के तौर पर नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा कि भागवत को शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह निगरानी में हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि भागवत के सीने का सीटी स्कैन किया गया और अन्य जरूरी जांचें भी की गई हैं। इसमें कहा गया कि उनके स्वास्थ्य के सभी अहम पैमाने सामान्य हैं।

इसमें कहा गया, “बिना किसी कृत्रिम सहायता के वह सामान्य रूप से सांस ले पा रहे हैं। उनके मधुमेह का स्तर भी ठीक है। कमरे की हवा में वह छह मिनट तक टहलने के परीक्षण को भी पूरा कर रहे हैं। उनकी सेहत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सरसंघचालक मोहन भागवत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान