संघ प्रमुख ने विजय दिवस पर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:58 IST2021-12-16T15:58:34+5:302021-12-16T15:58:34+5:30

संघ प्रमुख ने विजय दिवस पर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 16दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
भागवत राज्य की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं जहां वह 17 दिसंबर यानी कल से कांगडा में संघ कार्यालय में स्वयंसेवकों को शिक्षा देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।
उनका यहां 18 दिसंबर को पूर्व सैनिकों से मुलाकात करने और उन्हें संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
गौरतलब है कि 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर विजय के तौर पर हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस पर्व मनाया जाता है। इस विजय के बाद ही बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।