लाइव न्यूज़ :

एक-दूजे के हुए संगीता फौगाट और पहलवान बजरंग, लिए आठ फेरे

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:15 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा) , 26 नवंबर दंगल गर्ल गीता और बबीता फौगाट की छोटी बहन पहलवान संगीता फौगाट और पद्मश्री बजरंग पूनिया परिणय सूत्र में बंध गए। बुधवार देर रात चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में शादी सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम संबंधी दिशा-निर्देशों के कारण मेहमानों की संख्या सीमित रखी गई।

शादी के बाद कुश्ती क्षेत्र के दोनों दिग्गज जीवन की अपनी नई पारी को लेकर काफी खुश दिखे। गांव खुड्डन के मूल निवासी एवं वर्तमान में सोनीपत में रहने वाले पहलवान बजरंग पूनिया केवल 31 बारातियों को साथ लेकर बुधवार रात संगीता की डोली अपने घर ले जाने के लिए पहुंचे।

गांव बलाली में दोनों तरफ से कुल 50 लेकर 60 तक ही मेहमान बुलाए गए थे। तमाम पारिवारिक, सामाजिक, लोक परंपराओं से जुड़ी रस्मों जैसे लग्न, गोरवा, घुड़चढ़ी, वरमाला इत्यादि के बाद संगीता और बजरंग ने सात की बजाय आठ फेरे लिए। बड़ी बहन गीता व बबीता फौगाट की तरह संगीता ने भी आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के रूप में लिया।

संगीता के पिता पहलवान महावीर फौगाट ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी को घर से विदा करते समय काफी पीड़ा हो रही है, लेकिन संसार के नियमों को निभाना जरूरी है। इसके साथ-साथ उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी संगीता पहलवान बजरंग पूनिया जैसे अच्छे युवक और उसके संस्कारी परिवार में जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है