देव दीपावली पर पांच लाख दीपों से जगमगाएगा संगम क्षेत्र

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:02 IST2021-11-18T21:02:12+5:302021-11-18T21:02:12+5:30

Sangam area will be lit with five lakh lamps on Dev Deepawali | देव दीपावली पर पांच लाख दीपों से जगमगाएगा संगम क्षेत्र

देव दीपावली पर पांच लाख दीपों से जगमगाएगा संगम क्षेत्र

प्रयागराज (उप्र), 18 नवंबर देव दीपावली पर शुक्रवार को यहां गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम क्षेत्र में पांच लाख दिये जलाए जाएंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने देव दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को संगम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि संगम क्षेत्र को इस पर्व के लिए 20 ब्लाकों में बांटा गया है तथा इस बार पांच लाख दीपों से संगम क्षेत्र को सजाया जायेगा और प्रयागराज वासी इस अद्भूत दृश्य का लुफ्त उठा सकेंगे। उनके अनुसार इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पांच मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी है। उनके अनुसार यातायात और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये है, तथा गहरे पानी में कोई न जाने पाये, इसके लिए बैरिकेडिंग के अलावा जेटी की भी व्यवस्था की गयी है।

खत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने प्रयागराज के सम्मानित लोगो को भी आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जायेगा। पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि आम लोगों को कोई समस्या न हो। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश दिये गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sangam area will be lit with five lakh lamps on Dev Deepawali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे