लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में चल रहा रेत खनन, जांच की जाए : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 13:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में अवैध रेत खनन हो रहा है और राज्य में 20,000 करोड़ रुपये की रेत की चोरी हो रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने चन्नी के गृह क्षेत्र में कथित अवैध रेत खनन की स्वतंत्र जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर में हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अमृतसर हवाई अड्डा के बाहर कहा, “यदि मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है तो यह सोचना मुश्किल है कि उन्हें (चन्नी को) इसकी जानकारी नहीं है।”

केजरीवाल का आरोप उनकी पार्टी के नेता राघव चड्ढा द्वारा चमकौर साहिब के जिंदापुर गांव का औचक दौरा करने के कुछ दिनों बाद आया है । चड्ढा ने आरोप लगाया था कि चन्नी के गृह क्षेत्र में अवैध रेत खनन गतिविधि चल रही है।

चन्नी ने रविवार को चड्ढा के दावों का खंडन किया था।

केजरीवाल ने जानना चाहा कि चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में कथित अवैध रेत खनन को संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने कहा, "पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि क्या चन्नी मालिक हैं या उनके निर्वाचन क्षेत्र में अवैध रेत खनन में उनकी भागीदारी है या वह इसे संरक्षण दे रहे हैं।”

उन्होंने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, “सच क्या है और यह सामने आना चाहिए।” केजरीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि कई विधायक और मंत्री हैं जो या तो अवैध रेत खनन को संरक्षण देते हैं या इसमें शामिल हैं।

आप नेता ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आती है, तो वह अवैध रेत खनन को रोक देगी और इसे रोकने के बाद अर्जित धन "महिलाओं की जेब में जाएगा।” महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह के अपने चुनावी वादे का जिक्र करते हुए उन्होंने यह बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे