लाइव न्यूज़ :

मोहाली के दो पॉल्ट्री फार्म से लिए गए नमूने संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जनवरी पंजाब के मोहाली जिले के दो पॉल्ट्री फार्म और एक मृत कौवे से लिए गए नमूने के एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार को हुई। मोहाली में ही राज्य का पहला बर्ड फ्लू मामला सामने आया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फार्मों और कौवे से लिए गए नमूने की रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई, जबकि एक मृत बत्तख से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट मंगलवार को मिली थी, जब राज्य में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था।

दिन में इससे पहले, वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘एच5एन1’ की जांच के लिए भेजे गए मृत बत्तख के नमूने संक्रमित पाए गए हैं।

जालंधर स्थित उत्तरी क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (एनआरडीडीएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजे गए दो पोल्ट्री फार्म के नमूनों को संक्रमित पाया गया है।

उन्होंने बताया कि हर दिन पक्षियों के मल के 50 नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

मोहाली के डेरा बस्सी के बेहरा गांव स्थित दो कुक्कुट पालन केंद्रों से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को आई है। एनआरडीडीएल जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद इन नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था।

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद पंजाब में इस महीने एहतियाती तौर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे