लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से कर्नाटक आए यात्रियों में से 14 संक्रमित, आनुवांशिक अनुक्रम के लिए भेजे गए नमूने

By भाषा | Updated: December 26, 2020 13:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 दिसंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को बताया कि ब्रिटेन से राज्य में लौटे लोगों में से 14 कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं तथा उनके नमूनों को आनुवांशिक अनुक्रमण (जेनेटिक सिक्वेंसिंग) के लिए भेजा गया है जिसमें पता चलेगा कि वे कोरोना वायरस के नए प्रकार से पीड़ित तो नहीं हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ब्रिटेन से कुल 2,500 यात्री आए हैं जिनमें से 1,638 की जांच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनमें से 14 संक्रमित पाए गए हैं। सभी 14 लोगों के नमूनों को निमहंस (आनुवांशिक अनुक्रमण के लिए) भेजा गया है।’’

सुधाकर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘14 नमूनों का आनुवांशिक अनुक्रमण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में वायरस का दूसरा प्रकार अपने रूप में 17 बार बदलाव कर चुका है। आनुवांशिक अनुक्रमण में उसके सभी रूपों की जांच की जाएगा तथा इसमें करीब 48 घंटे लग सकते हैं। रिपोर्ट संभवत: कल तक आएगी।’’

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से लेकर 22 दिसंबर के बीच कुल 2,500 लोग राज्य में आए हैं, उनका पता लगाने, उनकी सेहत पर नजर रखने तथा जांच करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने यह भी बताया कि नमूनों के आनुवांशिक अनुक्रमण की जांच रिपोर्ट भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) भेजी जाएगी जो एक या दो दिन में उक्त जानकारी को सार्वजनिक करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा