लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 जांच के लिए 56 हाथियों के नमूने लिये गये

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:51 IST

Open in App

कोयंबटूर, आठ जून चेन्नई के एक चिड़ियाघर में कोविड-19 से एक शेरनी की मौत होने और नौ अन्य शेरों के संक्रमित होने के बाद कोयंबटूर और नीलगिरि जिलों के दो शिविरों में मंगलवार को 56 हाथियों के स्वाब के नमूनों की जांच की गई।

वन मंत्री के. रामचंद्रन ने जिले के टॉपस्लिप में स्थित कोझिकमुडी शिविर में व्यक्तिगत रूप से इस प्रक्रिया का निरीक्षण किया, जहां 28 हाथियों की जांच की गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि शिविर में 18 नर और 10 मादा हाथी हैं जिनमें से तीन पालतू, पांच सफारी हाथी और चार बूढ़े हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में कुल 60 महावत और सहायक तथा उनके परिजनों को टीका लगाया गया।

तमिलनाडु में यह ऐसा पहला शिविर था, जहां सौ प्रतिशत टीकाकरण हुआ। मंत्री ने क्षेत्र में हाथियों के हमले से प्रभावित परिवारों को कुल साढ़े तीन लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की। इस बीच नीलगिरि जिले के मुदुमलाई में थेप्पाकाडु शिविर में आज सवेरे सभी 28 हाथियों के नमूने भी एकत्र किए गए।

कुल 52 महावतों और 27 सहायकों को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि रामचंद्रन ने सभी हाथियों के नमूने एकत्र करने और उन्हें उत्तर प्रदेश के इज्जतनगर में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजने का आदेश दिया।

चेन्नई के वंडालूर में अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क में एक शेरनी की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी और पार्क में 11 में से नौ शेर कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान