लाइव न्यूज़ :

उच्च जोखिम वाले देशों से लौटे 28 लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए: टोपे

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:02 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने उच्च जोखिम वाले देशों से राज्य में लौटे 28 लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इनमें से नौ लोग पहले ही कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

जालना जिले में पत्रकारों से टोपे ने कहा, ‘‘ उच्च जोखिम वाले देशों से मुंबई लौटे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की पहचान की गई है और ऐसे 28 यात्रियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इनमें से नौ लोग पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, अभी तक उनके ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ उनकी जीनोम अनुक्रमण की रिपोर्ट दो दिन में आने की उम्मीद है और अगर उनमें से कोई संक्रमित पाया गया, तो ही आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।’’

एक अधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच विभिन्न देशों से करीब 2,868 लोग राज्य में आए हैं। राज्य सरकार ने इनमें से 485 लोगों की जांच की, जिनमें से नौ संक्रमित पाए गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को उन सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पृथक रखने को कहा है, जो संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में बृहस्पतिवार को ‘ओमीक्रोन’ के मामले पहली बार सामने आए थे। कर्नाटक में दो लोग इससे संक्रमित पाए गए थे।

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के संशोधित हवाई यात्रा नियमों में केवल तीन ''उच्च-जोखिम'' वाले देशों दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और जिम्बाब्वे के यात्रियों के लिये सात दिन का संस्थागत पृथक-वास अनिवार्य किया है, जबकि घरेलू यात्रियों को यात्रा के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण या संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी, जो विमान में सवार होने से 72 घंटे पहले की हो।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पहचाने गए कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को ‘‘ चिंता का स्वरूप’’ बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल