लाइव न्यूज़ :

वायरस के नए स्वरूप का पता लगाने के लिये ब्रिटेन से लौटे 15 लोगों के नमूने जांच के लिये भेजे गए

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर ब्रिटेन से हाल ही में दिल्ली लौटे और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 15 लोगों के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे वायरस के नए स्वरूप की चपेट में तो नहीं आ गए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट अगले तीन-चार दिन में आने की उम्मीद है।

ब्रिटेन में हाल ही में वायरस के नए स्वरूप के बारे में पता चला था और भारत समेत कई देशों में इसकी मौजूदगी के बारे में भी जानकारी मिली है।

दिल्ली सरकार ने इससे पहले कहा था कि हाल ही में ब्रिटेन से यहां आए लोगों का पता लगाकर उनकी जांच की जा रही है। संक्रमित पाए गए लोगों के लिये एलएनजेपी अस्पताल में अलग से एक पृथक केन्द्र बना गया है।

सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमने ब्रिटेन से लौटे और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 15 लोगों के नमूनों को जीनोम के विश्लेषण के लिये भेज दिया है ताकि नए स्वरूप का पता लगाया जा सके। जांच नतीजे अगले कुछ दिन में आने की उम्मीद है।''

इस बीच, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान अस्पताल (निमहांस) में जांच के लिए आए तीन नमूनों, हैदराबाद स्थित कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) में दो नमूनों और पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में एक नमूने में वायरस का नया स्वरूप पाया गया।

मंत्रालय ने बताया कि राज्य सरकारों ने इन सभी लोगों को चिह्नित स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में अलग पृथक-वास कक्षों में रखा है और उनके संपर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है।

उसने बताया कि इन लोगों के साथ यात्रा करने वाले लोगों, उनके परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। अन्य नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह