लाइव न्यूज़ :

समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बहाल, ट्रेन रविवार को भारत से होगी रवाना

By भाषा | Updated: March 3, 2019 06:36 IST

भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां से ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी, जिसके बाद भारत ने भी 28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया था।

Open in App

 एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से रविवार को रवाना होगी। दरअसल, भारत और पाकिस्तान अपने - अपने यहां से इसका परिचालन बहाल करने के लिए राजी हो गए हैं। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान द्वारा रिहा करने के अगले दिन यह घोषणा की गयी।अधिकारी ने बताया कि भारत से अब पहली ट्रेन तीन मार्च को चलेगी।भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां से ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी, जिसके बाद भारत ने भी 28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया था।गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने परिचालन कारणों को लेकर ट्रेने रद्द की थी। सूत्रों ने बताया कि इसकी सेवाएं पाकिस्तान के बहाल करने की जानकारी से बोर्ड को अवगत कराए जाने के बाद भारत से भी इसकी सेवाएं बहाल करने का फैसला किया गया। ट्रेन रविवार को भारत से चलेगी, जबकि पाकिस्तान के लाहौर से यह सोमवार को चलेगी।भारत की ओर यह ट्रेन दिल्ली से अटारी तक और पाकिस्तान की ओर लाहौर से वाघा तक चलती है।सूत्रों ने बताया कि पुलवामा हमले के बाद ट्रेन में यात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई थी, जबकि आमतौर पर इसकी सीटें 70 प्रतिशत भरी रहती हैं।  

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी