लाइव न्यूज़ :

समीत ठक्कर को नौ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:21 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ट्विटर यूजर समीत ठक्कर को नौ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ठक्कर को नागपुर अदालत से जमानत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें मामले की आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ट्विटर पर ठक्कर के 59,000 फॉलोअर हैं और कई सरकारी अधिकारी भी सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं। नागपुर पुलिस ने ट्विटर पर उनकी टिप्पणियों को लेकर उन्हें 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इन टिप्पणियों में आदित्य ठाकरे के खिलाफ ‘बेबी पेंगुइन’ टिप्पणी भी शामिल थी।

नागपुर पुलिस ने ठक्कर की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया था। इन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते समय ऐसे कपड़े पहन रखे थे जिनपर ‘पेंगुइन’ की तस्वीर थी।

जिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें शिवानी दानी वाखरे भी शामिल हैं जिनके ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि वह भाजयुमो महासचिव हैं।

ठक्कर की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उन्हें भाजपा का पदाधिकारी बताया था। हालांकि, भाजपा ने इस बात से इनकार किया है कि ठक्कर उसके पदाधिकारी या उसकी आईटी इकाई के सदस्य हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह