लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े की बहन ने मलिक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 13:15 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े ने खुद को बदनाम करने के आरोप में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दाखिल की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

समीर वानखेड़े पर मुंबई के तट पर एक क्रूज़ जहाज से मादक पदार्थ की कथित बरामदगी के मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में उनके खिलाफ एनसीबी विभागीय सतर्कता जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि ओशिवारा पुलिस थाने में दर्ज कराई दो पृष्ठ की शिकायत में, यास्मीन वानखेड़े ने दावा किया कि उनके परिवार को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है और मलिक ने उनके परिवार की मालदीव यात्रा को ‘‘वसूली यात्रा’’ करार दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

शिकायत में उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मंत्री इंस्टाग्राम तथा फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों पर साझा की गई उनकी निजी तस्वीरों को मीडिया के लोगों को दे रहे हैं।

ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यास्मीन की लिखित शिकायत उन्हें पिछले सप्ताह मिली थी, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

यास्मीन वानखेड़े ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के पास भी एक शिकायत दर्ज कराई और अनुरोध किया कि वह पुलिस को पीछा करने, मानहानि, आपराधिक धमकी और एक महिला की गरिमा का अपमान करने के अपराध के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी की संबंधित धाराओं के तहत उनकी निजता का उल्लंघन करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दे।

मलिक ने क्रूज़ मादक पदार्थ मामले को ‘‘फर्जी’’ बताया है और वानखेड़े के खिलाफ फोन ‘टैप’ करने और नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं वानखेड़े ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग