लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े 70 हजार रुपये की कमीज पहनते हैं : मलिक

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:56 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े पर हमले तेज करते हुए उन पर करोड़ों रुपयों की जबरन वसूली करने और एक ईमानदार अधिकारी की पहुंच से बाहर रहने वाले महंगे कपड़े पहनने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए उनके उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्री का अंडरवर्ल्ड से नाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर ऐसा है तो, जब आप (फडणवीस) मुख्यमंत्री थे तो आपने मेरे खिलाफ जांच क्यों नहीं शुरू की ?’’

मलिक ने फडणवीस पर पांच साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर सवाल उठाए।

मलिक द्वारा फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता के एक कथित मादक तस्कर से संबंध होने के दावे के बाद भाजपा नेता ने सोमवार को कहा था कि वह दीपावली के बाद मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों का पर्दाफाश करेंगे।

वानखेड़े पर फिर निशाना साधा करते हुए, मलिक ने दावा किया कि अधिकारी एक लाख रुपये की पेंट, 70 हजार रुपये से अधिक मूल्य की कमीज तथा 25-50 लाख रुपये की घड़ियां पहनते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक ईमानदार और सच्चा अधिकारी इतने महंगे कपड़े कैसे खरीद सकता है? उन्होंने दूसरे लोगों को गलत तरीके से फंसा कर करोड़ों रुपये की वसूली की है।’’

मलिक ने कहा कि एनसीबी अधिकारी के पास काम करने के लिए एक निजी सेना है। मलिक ने यह भी दावा किया कि पिछले 15 दिनों से नवी मुंबई के रायगड़ जिले में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) में मादक पदार्थ के तीन कंटेनर पड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि राजस्व खुफिया विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? जेएनपीटी को नावा शेवा बंदरगाह भी कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो