लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े दिल्ली में एनसीबी मुख्यालय पहुंचे

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े सोमवार को यहां केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वानखेड़े को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला से मुलाकात के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी के आर के पुरम इलाके में स्थित एनसीबी के मुख्यालय में प्रवेश करते हुए देखा गया।

वानखेड़े ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने आयोग (एनसीएससी) द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज और तथ्य पेश किए...मेरी शिकायत का सत्यापन किया जाएगा और माननीय अध्यक्ष आपको जल्द ही जवाब देंगे।’’

उन पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अनुसूचित जाति के कोटे के तहत आईआरएस अधिकारी के तौर पर नौकरी पाने के लिए जाली जाति प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज दिए। वानखेड़े ने इससे पहले यह साबित करने के लिए सांपला को अपना मूल जाति प्रमाणपत्र दिखाया कि वह एक दलित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वानखेड़े कुछ ‘‘आधिकारिक काम’’ के सिलसिले में एनसीबी मुख्यालय आए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्होंने एनसीबी के महानिदेशक एस एन प्रधान या उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह से मुलाकात की।

वह 26 अक्टूबर को भी एनसीबी मुख्यालय आए थे। अधिकारियों ने बताया था कि मुंबई एनसीबी के निदेशक एक समीक्षा बैठक के सिलसिले में आए थे।

सिंह क्रूज जहाज पर मिले मादक पदार्थ मामले में वसूली के आरोपों की विभागीय जांच कर रहे हैं। इस मामले में वानखेड़े और उनकी टीम ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को तीन अक्टूबर को मुंबई में गिरफ्तार किया था। मामले में अभी तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह