लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के आईएलईजी के उपाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव नियुक्त हुए समीर शर्मा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:57 IST

Open in App

अमरावती, तीन जुलाई मुख्य सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी समीर शर्मा को शनिवार को आंध्र प्रदेश के नेतृत्व, उत्कृष्टता एवं शासन संस्थान (आईएलईजी) का उपाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव नियुक्त किया गया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1985 बैच के अधिकारी शर्मा पूर्व में भारत सरकार में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) के महानिदेशक थे।

राज्य सरकार ने 23 अप्रैल को केंद्र से उन्हें मूल काडर में वापस भेजने का अनुरोध किया, जिसके बाद (केंद्रीय) मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 25 जून को उन्हें वापस भेजने को मंजूरी दे दी।

इसके बाद राज्य के मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास ने शनिवार को शर्मा को आईएलईजी में तैनात करने का आदेश जारी किया। शहरी विकास मामलों के विशेषज्ञ शर्मा पहले राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी