लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया, सड़क परिवहन और एयरलाइन सर्विस की भी शुरुआत करने की मांग की

By भाषा | Updated: May 11, 2020 11:21 IST

लॉकडाउन 3.0 के बीच केंद्र सरकार 12 मई से नई दिल्ली से 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने जा रही है. टिकट की बुकिंग आज शाम से होगी.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से देश में सोमवार तक मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,206 तक पहुंच गया है कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत में 17 मई तक सीमित छूट के साथ देशव्यापी लॉकडाउन है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कुछ चुनिंदा स्थानों के लिए यात्री रेल सेवा बहाल किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा कि देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से आंरभ करने के लिए अब सड़क परिवहन और एयरलाइन सर्विस की भी सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हम यात्री ट्रेनों का परिचालन सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। इसी तरह सड़क परिहवन और विमानन सेवा की सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से शुरू करने का यही एक रास्ता है कि सड़क, रेल और विमानन सेवाओं को खोला जाए।

गौरतलब है कि भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलायी जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। 

कोविड-19 से मृतकों की संख्या 2,206, संक्रमितों की संख्या 67,152 पहुंची

कोरोना वायरस महामारी से देश में सोमवार तक मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,206 तक पहुंच गया है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,152 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 97 लोगों की मौत हो गई जबकि रिकॉर्ड स्तर पर एक दिन में संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित 44,029 लोगों का उपचार हो रहा है जबकि 20,916 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ अब तक 31.15 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।’’ रविवार सुबह से 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53, गुजरात के 21, पश्चिम बंगाल के 14 और तमिलनाडु के तीन लोग हैं।

वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के 22,171 मामले महाराष्ट्र से हैं। वहीं गुजरात में 8,194, तमिलनाडु में 7,204, दिल्ली में 6,923, राजस्थान में 3,814, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में 3,467 लोग संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपी चिदंबरमभारतीय रेलकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं