Same Sex Marriage: बिहार के भागलपुर जिले में महिला सिपाही ने कर ली अपनी सहेली से शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2024 19:52 IST2024-12-24T19:52:53+5:302024-12-24T19:52:53+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सिपाही तीन दिनों से अवकाश पर है और क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी भी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। बिहार में दो महिलाओं के विवाह जैसा मामला समाज के लिए नया है और इसीलिए यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दोनों की शादी कब हुई इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। 

Same Sex Marriage: In Bihar's Bhagalpur district, a female constable married her friend | Same Sex Marriage: बिहार के भागलपुर जिले में महिला सिपाही ने कर ली अपनी सहेली से शादी

Same Sex Marriage: बिहार के भागलपुर जिले में महिला सिपाही ने कर ली अपनी सहेली से शादी

पटना: बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया में एक महिला सिपाही के द्वरा एक अन्य महिला से प्रेम विवाह कर लिए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यह महिला सिपाही नवगछिया पुलिस थाने में तैनात है और मूल रूप से समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था और अंततः उन्होंने शादी का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर इस विवाह की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सिपाही तीन दिनों से अवकाश पर है और क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी भी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। बिहार में दो महिलाओं के विवाह जैसा मामला समाज के लिए नया है और इसीलिए यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दोनों की शादी कब हुई इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। 

बताया जाता है कि जैसे ही महिला सिपाही को यह पता चला कि शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वो अवकाश पर शहर से बाहर चली गयी है। दूसरी ओर, कहा जा रहा है कि पारिवारिक दबाव के बाद यह शादी टूट चुकी है। 

हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। लेकिन महिला सिपाही के द्वारा अपनी सहेली से विवाह किए जाने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। हालांकि भारत में समलैंगिक संबंधों को अपराध नहीं माना जाता है। लेकिन विवाह को लेकर कानून स्पष्ट नहीं है। यह मामला समाज में विवाह और रिश्तों को लेकर चल रही बहस को फिर जिंदा कर दिया है।

Web Title: Same Sex Marriage: In Bihar's Bhagalpur district, a female constable married her friend

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे