लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आरोप, कांग्रेस के पास कर्नाटक से आए हवाला के 600 करोड़

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 19, 2018 14:00 IST

Sambit Patra Press Conference updates: कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार पर ईडी ने मंगलवार को एक मामला दर्ज किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबरः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कर्नाटक से 600 करोड़ रुपये पहुंचाए गए हैं। बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बीजेपी के दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थिति हेडक्वॉर्टर से बुधवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा, 'कनार्टक, कांग्रेस के लिए एटीएम का काम कर रही है।' बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस गैरकानूनी तरीके कर्नाटक से पैसे की उगाही कर रही है। संब‌ित पात्रा ने एक आरटीआई से सामने आई जानकारियों का हवाला देते यह आरोप लगाए।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हिन्दी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज ने इसका खुलासा किया था। एबीवी न्यूज ने यह दावा किया था कि कर्नाटक के मंत्री डी शिवकुमार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉण्‍ड्रिंग का केस दर्ज किया है। जबकि शिककुमार के सहायोगी अजनैया ने यह स्वीकार किया है वह खुद पैसे लेकर कांग्रेस के दफ्तर जा चुके हैं। गौरतलब है कि अनजैया कर्नाटक सरकार की ओर से दिल्ली में नियुक्त किए गए एक अधिकारी हैं जो कर्नाटक सरकार के दिल्ली से संबंधित कामों को देखा करते है।

संबित पात्रा ने भी कर्नाटक मंत्री डीके शिवकुमार का नाम कई बार लिया और उन्होंने अजनैया का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि खुद अजनैया यह स्वीकार चुके हैं कि वह दिल्ली के चांदनी चौक से पैसे लेकर कांग्रेस के 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर जाते रहे हैं।

हाल ही में कांग्रेस ने पार्टी के पास पैसे ना होने का जिक्र किया था। यहां तक राजस्‍थान चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने राजस्‍थान की जनता से चंदा देने की अपील भी की थी।

अब बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बैंगलोर व कर्नाटक के अन्य शहर से किलो के हिसाब से पैसा चांदनी चौक आता था और फिर चांदनी चौक से गाड़ियों में पैसा भर भर कर वो एआईसीसी के दफ्तर तक जाता था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटकसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह