लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का इस्तीफा: सलमान के बयान पर संबित पात्रा बोले-कांग्रेस में नेता, नीति और नीयत नहीं बची

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 9, 2019 10:31 IST

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बहुत मनाने की कोशिश की थी। लेकिन, वह अपने फैसले पर अडिग रहे थे और आखिरकार उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिना देरी किए लपक लिया है और राजनीति शुरू हो गई है।बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस को बिना नेता, बिना नीति और बिना नीयत का बता दिया है।

पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिना देरी किए लपक लिया है और राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस को बिना नेता, बिना नीति और बिना नीयत का बता दिया है। 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अच्छा आखिरकार कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले ही हार मान ली है! खुर्शीद इस बात से सहमत हैं कि राहुल गांधी के राहुल गांधी 'छोड़ गए' और सोनिया गांधी सिर्फ 'फौरी इंतजाम' देख रही हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस में कोई नेता, नीति और नीयत नहीं बची है।' 

दरअसल, खुर्शीद ने कहा था है कि राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण लोकसभा में कांग्रेस की हुई हार का आंकलन नहीं हो सका। हम विश्लेषण नहीं कर पाए कि पार्टी को हार का सामना क्यों करना पड़ा है? हमारी सबसे बड़ी समस्या रही है कि हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद हम वास्तव में विश्लेषण करने के लिए एक साथ नहीं बैठे हैं। राहुल ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि वह हार की नैतिक जिम्मेदारी ले रहे हैं। लेकिन उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बार-बार कहने के बावजूद भी अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब कांग्रेस के किसी नेता ने राहुल के इस्तीफे के लिए 'छोड़ जाने' जैसे  शब्द का इस्तेमाल किया है। खुर्शीद ने कहा कि राहुल के इस्तीफे के बाद एक खालीपन पैदा हुआ है और सोनिया गांधी एक अस्थायी तौर पर पार्टी को संभाल रही है।

खुर्शीद ने कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि राहुल इस्तीफा दें। मैं चाहता था कि वह बने रहें। मेरा मानना है कि कार्यकर्ता चाहते थे कि वे आगे बढ़ें और पार्टी का नेतृत्व करें।' उन्होंने आगे कहा कि यह एक खालीपन जैसा है कि सोनिया गांधी ने अस्थायी तौर पर उस गैप को भरा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता था। 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बहुत मनाने की कोशिश की थी। लेकिन, वह अपने फैसले पर अडिग रहे थे और आखिरकार उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया था। इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह