लाइव न्यूज़ :

Sambhal UP: 1.91 करोड़ रुपये जुर्माना?, 7 मार्च तक बिजली बिल जमा करें सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क!, एक्शन में बिजली विभाग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2025 16:52 IST

Sambhal UP: मामले में कितने नोटिस जारी किए गए हैं, गौतम ने पुष्टि की कि सांसद को अब तक दो नोटिस भेजे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद के अधिवक्ता ने सात फरवरी को इस मामले में अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था।कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया था, इस पर गौतम ने कहा कि आज तक कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।अगर सात मार्च तक सांसद की ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

Sambhal UP: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क को बिजली विभाग ने 1.91 करोड़ रुपये के लंबित जुर्माने पर स्पष्टीकरण देने के लिए सात मार्च तक का समय दिया है। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता नवीन गौतम ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को संभल के सांसद पर लगाए गए 1.91 करोड़ रुपये के जुर्माने के संबंध में जानकारी दी। गौतम ने बताया कि सांसद के अधिवक्ता ने सात फरवरी को इस मामले में अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था, जिस पर सात मार्च की सुनवाई की नयी तारीख तय की गयी। यह पूछे जाने पर कि इस मामले में कितने नोटिस जारी किए गए हैं, गौतम ने पुष्टि की कि सांसद को अब तक दो नोटिस भेजे गए हैं।

क्या सांसद ने कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया था, इस पर गौतम ने कहा कि आज तक कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है। अगर सात मार्च तक सांसद की ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? इस पर गौतम ने कहा कि सांसद के लिए कोई साक्ष्य प्रस्तुत करने का यह आखिरी अवसर होगा, और उसके बाद मामले को अंतिम रूप दिया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में बिजली चोरी के आरोप के बाद बिजली विभाग ने सांसद पर जुर्माना लगाया था।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवसंभलयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा