लाइव न्यूज़ :

Sambhal News: सपा सांसद जिया-उर-रहमान के आवास पर स्मार्ट बिजली मीटर लगा?, सुरक्षा तेज, अलर्ट पर पुलिस, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 17:23 IST

Sambhal Shiv Mandir News: दीपासराय में अन्य घरों के मीटर भी बदले जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस साथ आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपासराय में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।हम सुरक्षा व्यवस्था के लिए आए हैं।‘सुई को फावड़ा’ बनाया जा रहा है।

Sambhal Shiv Mandir News: संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के लोकसभा सदस्य जिया-उर-रहमान के आवास पर मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्मार्ट मीटर लगाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संभल के विद्युत विभाग के उपमंडल अधिकारी-प्रथम (एसडीओ) संतोष त्रिपाठी ने बताया कि संभल के सांसद जिया-उर-रहमान के दीपासराय स्थित आवास पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बिजली विभाग की टीम आई है तथा पुराने मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दीपासराय में अन्य घरों के मीटर भी बदले जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस साथ आई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया, “दीपासराय में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और इसके लिए हम सुरक्षा व्यवस्था के लिए आए हैं।” इस बीच संभल के सांसद के पिता ममलुक-उर-रहमान बर्क ने संवाददाताओं से कहा कि स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है और इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने बताया कि नया मीटर पुराने मीटर की जगह लगाया जा रहा है।

खग्गू सराय में मंदिर मिलने और वहां अतिक्रमण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और कहा कि ‘सुई को फावड़ा’ बनाया जा रहा है। संभल में सांसद के आवास समेत अन्य घरों में स्मार्ट मीटर लगाने से एक दिन पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि संभल में धार्मिक स्थलों से 'मिनी पावर स्टेशन' संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने विधानसभा में दावा किया था कि कई मस्जिदों में अवैध सब-स्टेशन स्थापित किए गए हैं और मुफ्त में कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा, "यह देश के संसाधनों की लूट है। अगर प्रशासन अपना कर्तव्य निभा रहा है, तो उसे चोर कहा जाएगा और अगर प्रशासन चोरी पकड़ता है, तो उसे अत्याचार कहा जाएगा।"

इससे पहले संभल प्रशासन ने शहर में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद एक मंदिर को फिर से खोल दिया। शाही जामा मस्जिद से करीब एक किलोमीटर दूर यह मंदिर खग्गू सराय इलाके में है। अदालत के आदेश पर किए गए शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसंभलसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव