लाइव न्यूज़ :

Sambhal violence: किसी को होली के रंग से धर्म भ्रष्ट होता है तो उस दिन घर से ना निकले?, संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2025 17:40 IST

Sambhal violence: शांति समिति की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा कि यदि किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। मुस्लिम बेसब्री से ईद का इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं। लोगों को जबरदस्ती रंग ना लगाएं जो होली नहीं मनाना चाहते।

Sambhal violence: आगामी होली के त्यौहार और रमजान माह में शांति सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को संभल कोतवाली पुलिस थाना में हुई शांति समिति की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा कि यदि किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।

शांति समिति की बैठक में सीओ ने दोनों समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। शांति समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सीओ चौधरी ने कहा, '' जिस प्रकार से मुस्लिम बेसब्री से ईद का इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं।''

होली का त्योहार 14 मार्च को है और इसी दिन जुमा की नमाज भी होगी। सीओ ने कहा, ''होली का दिन वर्ष में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है। यदि किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।'' चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे उन लोगों को जबरदस्ती रंग ना लगाएं जो होली नहीं मनाना चाहते।

सीओ ने कहा कि शांति समिति की बैठक सभी स्तर पर चल रही है। चूंकि संभल में तीन महीने पहले शांति भंग हुई थी इसलिए यहां बेहद सतर्कता बरती जा रही है। चौधरी ने शरारती तत्वों को चेतावनी भी दी और कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशहोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया