लाइव न्यूज़ :

संभाजीराजे ने मराठा आरक्षण के लिए 16 जून से प्रदर्शन की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:41 IST

Open in App

मुंबई, छह जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने रविवार को घोषणा की कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के साथ 16 जून को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

रायगढ़ किले में शिवाजी महाराज के 1674 में “छत्रपति” के तौर पर राज्याभिषेक की वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद संभाजीराजे ने कहा कि कोल्हापुर में छत्रपति साहू महाराज की समाधि से प्रदर्शन मोर्चा निकाला जाएगा।

संभाजीराजे मराठा सम्राट के वंशज हैं।

उन्होंने कहा, “आरक्षण की मांग के लिए मैं पूरे राज्य में जाऊंगा।”

नौकरियों और नामांकन में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने के फैसले को पिछले महीने उच्चतम न्यायालय द्वारा निरस्त करने के बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार और भाजपा पर “राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप’’ में लिप्त होने की आलोचना करते हुए संभाजीराजे ने कहा कि समुदाय को राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

सांसद ने कहा, “हमें आगे के रास्ते के बारे में पता होना चाहिए और यह मालूम होना चाहिए कि शिक्षा एवं नौकरियों में समुदाय के लिए आरक्षण को कैसे बहाल करेंगे।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को समुदाय को न्याय दिलाने के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से सब कुछ करना चाहिए।

इससे पहले दोपहर में, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में कहा कि महाराष्ट्र सरकार अन्य समुदायों के मौजूदा आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना मराठाओं को आरक्षण देने का “हरसंभव प्रयास” कर रही है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप भोसले (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली एक समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में अनुशंसा की कि महाराष्ट्र सरकार को मराठा आरक्षण रद्द करने के शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है