लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः युवती से यौन शोषण, युवक बना नकली आईपीएस अफसर, आरोपी ने ऐसा रचा नाटक

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2021 20:30 IST

बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने नकली आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी युवक की पहचान अविनाश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो दरभंगा का रहने वाला है.पुलिस नकली आईपीएस से पूछताछ कर रही है.पुलिस आरोपी अविनाश की हिस्ट्री खंगाल रही है.

पटनाः बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आईपीएस होने का झांसा देकर युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने नकली आईपीएस को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी युवक की पहचान अविनाश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो दरभंगा का रहने वाला है. पुलिस इस नकली आईपीएस से पूछताछ कर रही है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह अकेला है या किसी गिरोह का सदस्य है. महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि एक युवती ने समस्तीपुर एसपी से शिकायत किया कि अविनाश कुमार नामक एक युवक उसके साथ रिलेशनशिप में है, जो अपने आप को आईपीएस बताता है. अविनाश ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया और अब शादी से इंकार कर रहा है.

एसपी के आदेश पर डीएसपी शाहबान हबीब ने मामले की जांच कराई और आरोपी को पकड लिया. उसके ठिकानों पर छापामारी की गई तो आईपीएस का यूनिफॉर्म, एक रिवाल्वर आधा दर्जन जिंदा कारतूस, लैपटॉप और महंगा मोबाइल बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि अविनाश के पास से बरामद हथियार विदेशी है.

पुलिस आरोपी अविनाश की हिस्ट्री खंगाल रही है कि उसके पास रिवॉलवर, कारतूस कहां से आए और वह क्या कारोबार करता है? बताया जाता है कि इससे पहले अविनाश कुमार मिश्रा ने दरभंगा में भी अपनी कलाकारी दिखाई थी. वहां एक स्कूल के प्रोग्राम में खुद को आईपीएस ऑफिसर बता कर अतिथि के रूप में शामिल हुआ था.

अविनाश ने वहां बच्चों के बीच मोटिवेशनल लेक्चर भी दिया था. दरअसल अविनाश आईपीएस की तैयारी तो कर रहा था, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया. इसीलिए नकली आईपीएस बन गया. लेकिन कुछ दिनों के बाद दरभंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

पुलिस के द्वारा अविनाश मिश्रा से जब कड़ी पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी अपना नाम बदल-बदल कर अलग-अलग जिलों में आईपीएसगिरी करता है. पता चला है अमित झा, अमन पराशर, दिलखुश जैसे नामों से उसने लोगों को छला है.

टॅग्स :बिहाररेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे