लाइव न्यूज़ :

खराब स्वास्थ्य के कारण व्हील चेयर पर लोकसभा में पहुंचे मुलायम सिंह यादव, निर्धारित क्रम से पहले ली शपथ

By भाषा | Updated: June 18, 2019 14:07 IST

यादव को उनके पुत्र एवं आजमगढ़ से सपा सांसद अखिलेश यादव व्हील चेयर पर बैठाकर निचले सदन में लेकर आये। मुलायम का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिन से खराब चल रहा है। उनके सदन में पहुंचने के बाद कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने लोकसभा महासचिव से कहा कि मुलायम सिंह यादव सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं और आजकल बीमार चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव के शपथ लेने के बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित कुछ अन्य सदस्य उनके पास गये और उनसे बातचीत करते नजर आये। यादव के शपथ लेने पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के बुजुर्ग नेता और मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित सांसद मुलायम सिंह यादव मंगलवार को व्हील चेयर पर लोकसभा पहुंचे और उन्हें खराब स्वास्थ्य के कारण निर्धारित क्रम से पहले निचले सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गयी।

यादव को उनके पुत्र एवं आजमगढ़ से सपा सांसद अखिलेश यादव व्हील चेयर पर बैठाकर निचले सदन में लेकर आये। मुलायम का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिन से खराब चल रहा है। उनके सदन में पहुंचने के बाद कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने लोकसभा महासचिव से कहा कि मुलायम सिंह यादव सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं और आजकल बीमार चल रहे हैं।

इसलिए उन्हें पहले शपथ दिलायी जाए। आसन के इस निर्देश के बाद महासचिव ने शपथ लेने के लिए सपा नेता का नाम पुकारा। यादव मंगलवार को सदन में आगे की पंक्ति में अपनी निर्धारित सीट पर न बैठकर पीछे की पंक्ति में बैठे थे। यादव ने पिछली पंक्ति से ही शपथ ली और इसके बाद लोकसभा सचिवालय का एक अधिकारी उनके पास वह रजिस्टर लेकर गया जिस पर नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेने के बाद हस्ताक्षर करते हैं।

इस रजिस्टर पर यादव ने हस्ताक्षर किए। यादव के शपथ लेने पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। शपथ लेने के दौरान उनके समीप अखिलेश के अलावा सपा नेता एवं रामपुर से निर्वाचित सांसद आजम खान और पार्टी के अन्य सांसद मौजूद थे।

मुलायम सिंह यादव के शपथ लेने के बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित कुछ अन्य सदस्य उनके पास गये और उनसे बातचीत करते नजर आये। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह