लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी का शिवपाल की पार्टी से गठबंधन होगा : अखिलेश

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:31 IST

Open in App

इटावा (उत्तर प्रदेश), तीन नवंबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर इसी महीने चाचा शिवपाल सिंह यादव को साथ लाने के लिए काम करेंगे।

सपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वह अपने चाचा को पूरा सम्मान देंगे, और उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के साथ वह आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन करेंगे।

अपने पैतृक गांव सैफई में दिवाली मनाने पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, ''नेताजी का जन्मदिन तो बहुत दूर है हम आज ही कहे दे रहे हैं कि हम उनका पूरा सम्मान करते हैं, हमारा गठबंधन होगा। नेताजी के जन्मदिन पर हम चाचा शिवपाल सिंह को साथ लाने का काम करेंगे।''

यादव ने कहा, ‘‘राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए, हम राज्य के क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करेंगे और छोटे राजनीतिक दलों को एक साथ लाने के लिए काम करेंगे। कुछ दल पहले ही हमारे साथ आ चुके हैं, उनमें से एक राजभर जी की पार्टी है (ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली एसबीएसपी:। स्वाभाविक है कि मेरे चाचा की भी एक पार्टी है और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनकी पार्टी के साथ भी उनका गठबंधन होगा।”

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि उनके चाचा की पार्टी से गठबंधन होगा, विलय नहीं।

अखिलेश यादव की सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव के साथ उनका मतभेद हो गया था। शिवपाल को अखिलेश ने पार्टी में अलग कर दिया था, और 2017 में पार्टी की बागडोर अपने हाथों में ले ली थी।

भतीजे अखिलेश यादव के साथ मतभेद और पारिवारिक कलह के परिणामस्वरूप, इटावा की जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल ने सपा छोड़ा और 2018 में अपनी पार्टी -प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का गठन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos