सपा ने यूपी के 5 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, भगवत शरण गंगवार को बरेली से टिकट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2019 17:37 IST2019-03-28T17:36:07+5:302019-03-28T17:37:48+5:30

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इस चुनाव में नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ और आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ने वाले हैं।

Samajwadi Party releases another five list of candidates for lok sabha election 2019 | सपा ने यूपी के 5 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, भगवत शरण गंगवार को बरेली से टिकट

अखिलेश यादव(फाइल फोटो)

Highlights समाजवादी पार्टी ने अपने  40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है।समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर भी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 में नरेन्द्र मोदी सरकार को हराने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन की है। 28 मार्च को समाजवादी पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें नासिर कुरैशी मुरादाबाद से, भागवत सरन गंगवार बरेली से, पूजा पाल उन्‍नाव से श्‍याम सुंदर यादव झांसी से और नथुनी प्रसाद कुशवाहा कुशीनगर से टिकट दिया गया है।

सपा-बसपा में  38 और  37 सीटों का समीकरण

उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 3 सीटों पर चौधरी अजित सिंह की पार्टी आरएलडी को दी गई है। इसके अलावा अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की घोषणा की है।


समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर भी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर भी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने  40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। सपा द्वारा जारी इस सूची में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही पार्टी ने यह ऐलान किया है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ और आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही इस सूची में कमाल अख्तर, दयाराम प्रजापति, उमर अली खां, रमेश प्रजापति, जयवीर सिंह, गुलाम मोहम्मद, सरफराज खान, संजय गर्ग, कंवर हसन, किरन पाल कश्यप, परवेज अली, संजय लाठर, जितेंद्र यादव, राकेश यादव, आशु मलिक, राजपाल कश्यप, अशोक चौधरी, जगपाल दास गुर्जर, रुद्रसेन, सुबोध नागर, डॉ सुधीर पंवार, सर्वेश कठारिया और आकिल मुर्तजा का नाम भी शामिल हैं।

Web Title: Samajwadi Party releases another five list of candidates for lok sabha election 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.