VIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: December 19, 2025 13:05 IST2025-12-19T13:05:11+5:302025-12-19T13:05:17+5:30

VIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो
VB-G RAM G बिल 2025 को लेकर सपा सांसद जया बच्चन ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “यह पहली बार हो रहा है कि विपक्ष के लोगों से कोई बातचीत नहीं की जाती और सरकार मनमाने ढंग से फैसले ले रही है।” प्रदूषण जैसे अहम मुद्दे पर सरकार की चुप्पी पर भी उन्होंने नाराज़गी जताई। जया बच्चन ने कहा, “वे इस पर बात ही नहीं करना चाहते, जबकि यह बेहद जरूरी मुद्दा है। देश के लोगों को इससे भारी परेशानी हो रही है। अस्पतालों में वेंटिलेटर और सांस लेने की मशीनों की कमी है, लेकिन इन सवालों पर चर्चा कौन करेगा?”
#WATCH | दिल्ली: VB-G RAM G बिल 2025 पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "...पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष के लोगों के साथ बातचीत नहीं होती और जो इनका मन है वो कर रहे हैं..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2025
प्रदूषण के विषय पर उन्होंने कहा, "वे इस पर बात नहीं करना चाहते हैं क्योंकि यह जरूरी मुद्दा है, ये सही… pic.twitter.com/wDYdJ4AZFN