लाइव न्यूज़ :

UP: सपा नेता ने खाया जहर, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर प्रताड़ित करने का आरोप, पार्टी ने भी निकाला

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 21, 2020 14:47 IST

समाजवादी पार्टी (सपा/SP) के मैनपुरी के नेता हरवीर प्रजापति को पार्टी ने भी निकाल दिया है। सपा पार्टी का दावा है कि हरवीर प्रजापति ने बिना किसी साक्ष्य के सोशल मीडिया पर पार्टी के पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरवीर प्रजापति फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक पद से हटाए जाने के बाद हरवीर प्रजापति ने कहा है कि पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव सिर्फ लोगों को उकसाते हैं।

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा/SP) के मैनपुरी के नेता हरवीर प्रजापति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जहरीला पदार्थ खाने से पहले हरवीर प्रजापति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मुलायम सिंह यादव के पौत्र और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। अपने पोस्ट में हरवीर प्रजापति ने साफ-साफ लिखा है कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं और उनके इस कदम के लिए जिम्मेदार मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव हैं और उनके सहयोगी विश्वनाथ प्रजापति। 

समाजवादी पार्टी ने पोस्ट को देखने के बाद सपा नेता हरवीर प्रजापति को पार्टी से निकाल दिया है। सपा नेता हरवीर प्रजापति का सोशल मीडिया पोस्ट और  मैनपुरी जिला अध्यक्ष द्वारा  हरवीर प्रजापति को निकालने के लिए लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

सपा नेता हरवीर प्रजापति द्वारा लिखा गया पोस्ट का स्क्रीनशॉट (तस्वीर स्त्रोत- ट्विटर)

वहीं समाजवादी पार्टी ने सपा नेता हरवीर प्रजापति को निकालने का कारण देते हुए लिखा है, बिना किसी साक्ष्य के सोशल मीडिया पर पार्टी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव पर गंभीर टिप्पणी लिखकर पार्टी के पद पर रहते हुए अनुशासन हीनता की गई है। इसी कारण हरवीर सिंह प्रजापति को जिला सचिव समाजवादी पार्टी के पद से तत्काल प्रभाव से अवमुक्त किया जाता है। 

समाजवादी पार्टी द्वारा हरवीर सिंह प्रजापति को पार्टी से निकालने के लिए लिखा गया अधिकारिक पत्र (तस्वीर स्त्रोत- ट्विटर)

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक पद से हटाए जाने के बाद हरवीर प्रजापति ने कहा है कि पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव सिर्फ लोगों को उकसाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाला जाना कोई बड़ी समस्या नहीं है। जांच के बाद पार्टी फिर से उन्हें वापस ले लेगी। 

हरवीर प्रजापति ने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

हरवीर प्रजापति ने अपने पोस्ट में लिखा है उन्हें तेजप्रताप द्वारा बलात्कार के झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इसलिए वह परेशान हैं और अपने परिवार को मुंह दिखाने लायक नहीं है इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं। 

हरवीर प्रजापति ने अपने पोस्ट में लिखा हैं, लेकिन मैं अपने बच्चों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उनके पापा ने कोई गलती नहीं की है। 

सपा नेता हरवीर प्रजापति द्वारा लिखा गया पोस्ट का स्क्रीनशॉट (तस्वीर स्त्रोत- ट्विटर)

पोस्ट के लास्ट लाइन में हरवीर प्रजापति ने लिखा है, हमारी मैच के पूर्ण रूप से जिम्मेदार तेजप्रताप सिंह यादव पूर्व सांसद हैं और राजेश खटीक और नृप चोधरी आप सभी को हमारी तरफ से आखिरी बार नमस्कार।  

देखें सोशल मीडिया पर लोग क्या दावा कर रहे हैं?

टॅग्स :समाजवादी पार्टीमैनपुरीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है