लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती, बताई जा रही हैं ये समस्याएं

By भाषा | Updated: May 8, 2020 03:26 IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता का हाल लेने के लिए बृहस्पतिवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे। अखिलेश के अलावा मुलायम के भाई पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा अन्य परिजन भी उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल गए।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट और पेशाब संबंधी दिक्कतों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम को बुधवार रात को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट और पेशाब संबंधी परेशानियों के मद्देनजर उन्हें अपनी निगरानी में रखने के लिए भर्ती कर लिया।

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट और पेशाब संबंधी दिक्कतों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बृहस्पतिवार को 'भाषा' को बताया कि मुलायम (80) बुधवार रात को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट और पेशाब संबंधी परेशानियों के मद्देनजर उन्हें अपनी निगरानी में रखने के लिए भर्ती कर लिया।

चौधरी ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता का हाल लेने के लिए बृहस्पतिवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे। अखिलेश के अलावा मुलायम के भाई पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा अन्य परिजन भी उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल गए।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?