लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा- केसीआर से जरूर मिलूंगा, सपा बड़े मोर्चे की पक्षधर

By भाषा | Updated: December 26, 2018 18:32 IST

उत्तर प्रदेश में बनने वाले सपा-बसपा के महागठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल करने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर सपा प्रमुख अखिलेस यादव ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

Open in App

राष्ट्रीय फलक पर बड़ा गठबंधन बनाने की कांग्रेस की हाल की कोशिशों से किनारा करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समान विचारधारा वाले सियासी दलों का गठबंधन बनाने की दिशा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के प्रयासों की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि वह उनसे मुलाकात के लिये हैदराबाद जरूर जाएंगे।

अखिलेश ने मध्य प्रदेश सरकार में सपा के एकमात्र विधायक को मंत्री नहीं बनाये जाने पर कांग्रेस के प्रति नाराजगी भी जाहिर की।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह देश में भाजपा के खिलाफ एक ‘फेडरल फ्रंट‘ बनाने की कोशिशों के लिये तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव को बधाई देते हैं। उनकी राव से बात हुई थी और 25 या 26 दिसम्बर को उनसे मुलाकात भी होनी थी। अब वह दोबारा उनसे समय मागेंगे। वह खुद राव से मिलने के लिये हैदराबाद जाएंगे।

उन्होंने कहा ‘‘उनका (राव) प्रयास है कि किस तरह एक फेडरल फ्रंट बने। आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगा।’’ 

मालूम हो कि कांग्रेस की अगुवाई में गठबंधन बनाने की कोशिशों से सपा और बसपा अब तक किनारा करती नजर आयी हैं। चाहे दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक हो या फिर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सरकारों के शपथग्रहण समारोह रहे हों, सपा और बसपा ने इनसे परहेज ही किया।

सपा-बसपा के महागठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल करने पर अखिलेश ने साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश में बनने वाले सपा-बसपा के महागठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल करने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर सपा प्रमुख ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा ‘‘हम सबसे पहले भाजपा को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादियों की सरकार को झूठ बोलकर हटाया। उन्होंने तमाम सपने दिखाये थे। हम समाजवादियों को ना जाने क्या-क्या कहा था। हम इसके लिये भाजपा को धन्यवाद देंगे कि कम से कम उन्होंने हमको बैकवर्ड समझा। हम तो खुद को बैकवर्ड हीं नहीं समझते थे, हम तो काम पर वोट मांग रहे थे।’’ 

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा ‘‘हम कांग्रेस का भी धन्यवाद देना चाहते हैं कि उसने हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया। कम से कम समाजवादियों का रास्ता साफ कर दिया।’’ 

अखिलेश ने एक सवाल पर कहा ‘‘आने वाले समय में किस तरह का गठबंधन होगा, कौन कौन साथ आएंगे, कौन साथ आना चाहते हैं, यह विकल्प खुला है। समाजवादियों ने काम करके दिखाया था, लेकिन जो जनता को पसंद है, वह बातें भी हमें जनता के सामने रखनी पड़ेंगी।’’ 

इस बीच, सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी नेतृत्व के कहने पर वहां के एकमात्र सपा विधायक ने सबसे पहले राज्यपाल को कांग्रेस को समर्थन देने का पत्र दिया था और कांग्रेस ने भी वादा किया था कि वह उस विधायक को मंत्री बनाएगी, लेकिन उसने अपना वादा नहीं निभाया। इससे यह भरोसा भी खत्म हुआ कि कांग्रेस अपनी बात पर कायम रह सकती है।

टॅग्स :अखिलेश यादवबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल