लाइव न्यूज़ :

समाजवादी बबुआ अब जनता को चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं : योगी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:53 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर समाजवादी पार्टी नीत राज्य की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अब पता चल रहा है कि गरीबों के आवास का पैसा, बिजली का पैसा और अन्न का पैसा कहा जाता था।

उन्होंने कहा, ‘‘सपाइयों के यहां दीवारों में से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं, तीन दिन से नोट गिने जा रहे हैं। समाजवादी बबुआ अब जनता के सामने अपना चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं। अब समझ में आया कि बुआ-बबुआ (मायावती अखिलेश) नोटबंदी का विरोध क्यों कर रहे थे।’’

जनपद सीतापुर में 116 करोड़ रुपये की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास तथा भारतीय जनता पार्टी की ‘जन विश्वास यात्रा’ के दौरान आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा।

गौरतलब है कि पिछले बृहस्पतिवार को कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों में चल रही छापेमारी में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई।

जीएसटी खुफिया और आयकर विभाग के एक सूत्र ने बताया कि कारोबारी के यहां से केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), आयकर विभाग और माल और सेवा कर (जीएसटी) की खुफिया इकाई ने कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। कानपुर जिले में छापे के दौरान 150 करोड़ रुपए नकदी मिलने की घटना से सुर्खियों में आए व्यवसायी पीयूष जैन को रविवार को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि पीयूष जैन के परिवार का समाजवादी पार्टी से संबंध है।

सीतापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पहले गरीबों को आवास नहीं मिल पाते थे, यह पैसा कहां जाता था, बिजली का पैसा कहां जाता था। हमने शास्त्रों में पढ़ा और किवदंतियों में सुना है कि दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी आती हैं। लेकिन इन पापियों ने तो लक्ष्मी को दीवारों में बंद करके रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा कि सपाईयों के यहां दीवारों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। तीन दिन से अधिकारी नोट गिनते-गिनते थक चुके हैं। यह वह लोग हैं कि जो गरीबों को योजना से वंचित करते थे, जो राशन गरीबों को मिलना चाहिए था वह यह हजम कर जाते थे। अब यही राशन गरीबों को दो साल से लगातार दिया जा रहा है। अगर सपा सरकार में यह योजना आती तो चाचा-भतीजे में लूट मच गई होती और गरीब देखता रह जाता।’’

उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, अब तो बबुआ को नई परेशानी हो गई है कि प्रदेश के नौजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन क्यों दिया जा रहा है। समाजवादी खानदान यह कैसे बर्दाश्त कर सकता है? क्योंकि इनके लिए परिवार ही प्रदेश है और हमारे लिए प्रदेश ही परिवार है। 2017 में जब हम चुनाव प्रचार के लिए निकलते थे तो लोग कहते थे कि इस नरक से हम कैसे बचेंगे?’’

उन्होंने सवाल किया कि क्या आज कोई बेटी को छेड़ने का दुस्साहस करेगा? उन्होंने कहा, ‘‘उस दुशासन और दुर्योधन को मालूम होगा कि पहले महाभारत के लिए श्रीकृष्ण ने युद्ध किया था। लेकिन अब तो जिन बेटियों को मैंने पुलिस में भर्ती किया है वही महाभारत रचा देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए