लाइव न्यूज़ :

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

By धीरज मिश्रा | Updated: May 8, 2024 15:27 IST

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स पर विवादित बयान दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं सैम पित्रोदाइंडिया गठबंधन के नेता सैम पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स पर विवादित बयान दिया था।

जिसे लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा लगातार इसे चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। अब सैम पित्रोदा का नया वीडिया सामने आया है।

जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीनी जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरबी जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले गोरों के जैसे और दक्षिण में रहने वाले लोगो अफ्रीकी की तरह दिखते हैं।

उनके इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंडिंग में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके मीम्स वायरल हो रहे हैं। चलिए देखिए आप भी सैम पित्रोदा से जुड़े मीम्स

वीडियो में क्या कह रहे हैं सैम पित्रोदा 

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के 'पूर्व में लोग चीनी की तरह दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं ' वाले बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सैम पित्रोदा ने भारत, भारतीय संस्कृति, भारत की पहचान और यहां के लोगों की पहचान पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। ऐसा लगता है कि यह विषय केवल चुनाव या राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत के अस्तित्व से जुड़ा है, क्योंकि अब भारत के अस्तित्व पर सीधा सवाल उठाया जा रहा है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। लेकिन क्या वह घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं और क्या वह इसी देश में रहते हैं।

वह विदेश में रहते हैं। उनके मुद्दों को देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ जनता के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका में बैठकर सैम पित्रोदा क्या बयानबाजी दे रहे हैं। जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, न ही यह कोई मुद्दा है और न ही यह देश उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना चाहेगा।

टॅग्स :सैम पित्रोदाकांग्रेसBJPसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन