लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून निरस्त कराने के लिए लड़ने वाले किसानों को सलाम: विजयन

By भाषा | Updated: November 19, 2021 15:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लड़ाई लड़ने वाले किसानों के जज्बे को सलाम करते हुए शुक्रवार को कहा कि वर्ग संघर्ष के इतिहास में किसानों की जीत सबसे स्वर्णिम अध्यायों में एक है।

उन्होंने कहा कि सालभर चले किसान आंदोलन को अंततः जीत मिली है और किसानों ने कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अथक संघर्ष किया। विजयन ने ट्वीट किया, “भारतीय किसानों ने वर्ग संघर्ष के इतिहास में सबसे स्वर्णिम अध्यायों में एक अध्याय लिखा है। अडिग होकर लड़ने वाले किसानों, शहीदों और संगठनों को सलाम करता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार तीनों कृषि कानून वापस लेगी और इसकी विधायी प्रक्रिया संसद के आगामी सत्र के दौरान पूरी की जाएगी।

इस बीच केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 21 वीं सदी में देश में हुए सबसे बड़े जन विरोध के सामने झुकने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र की जीत’ बताते हुए कहा कि यह आम आदमी की असाधारण इच्छाशक्ति का परिणाम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान