लाइव न्यूज़ :

ईद पर फिल्म ‘राधे’ रिलीज कर प्रशंसकों से किया वादा पूरा करेंगे सलमान

By भाषा | Updated: May 11, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से किया वादा पूरा करते हुए देश के कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में होने के बावजूद अपनी फिल्म ‘राधे : यॉर मॉस्टवॉन्टेड भाई’ को ईद पर रिलीज करने का फैसला किया है।

सलमान ने ‘जूम राउंडटेबल’ साक्षात्कार में सोमवार रात ‘पीटीआई-भाषा’ के एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन लोगों ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखी है, वे उनसे प्यार करते हैं और अब उनके बच्चे भी उनसे प्यार करते हैं।

मुंबई से उन्होंने कहा, ‘‘ मैं काफी खुशकिस्मत तथा कृतज्ञ हूं कि मेरे प्रशंसक बेहद वफादार हैं। दादा-दादी से माता-पिता... माता-पिता से नाती-पोते हर आयुवर्ग में मेरे प्रशंसक हैं।’’

अभिनेता की फिल्म 13 मई को ओटीटी मंच ‘डीटीएच’ पर प्रसारित की जाएगी। फिल्म में सलमान मुंबई में मादक पदार्थों के गिरोह से निपटने वाले एक एनकाउंटर विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म के सलमान की 2009 में आई फिल्म ‘वॉन्टेड’ का सीक्वल होने की अटकलों पर सलमान ने स्पष्ट किया कि यह एक नई कहानी और केवल किरदार का नाम एक है तथा वह भी अपने किए वादे पूरे करता है।

साथ ही सलमान ने वक्त के साथ-साथ एक्शन के और चुनौतीपूर्ण होने की बात भी कही।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता नहीं कि एक्शन ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है या मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण हो गया है। लेकिन मैं अब भी इसे कर रहा हूं। मुझे लगता है कि आप जब तक एक्शन कर सकते हैं तब तक आप रोमांस कर सकते हैं। लोगों को एक्शन और रोमांस देखना पसंद है और मैं वहीं करने की कोशिश कर रहा हूं।’’

फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी भी नजर आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा