सलमान खुर्शीद की पुस्तक: सावंत ने कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति घृणा रखने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 23:47 IST2021-11-12T23:47:25+5:302021-11-12T23:47:25+5:30

Salman Khurshid's book: Sawant accuses Congress of having hatred towards Hindus | सलमान खुर्शीद की पुस्तक: सावंत ने कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति घृणा रखने का आरोप लगाया

सलमान खुर्शीद की पुस्तक: सावंत ने कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति घृणा रखने का आरोप लगाया

पणजी, 12 नवंबर गोवा के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति 'घृणा' रखने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

सावंत की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की एक पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना कथित तौर पर आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकवादी समूहों के जिहादी इस्लाम से करने की पृष्ठभूमि में आयी है।

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस एक खास वर्ग को खुश करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।...सलमान खुर्शीद की पुस्तक हिंदू समुदाय का अपमान है।’’

सावंत ने किताब का विमोचन करने वाले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर भी निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Salman Khurshid's book: Sawant accuses Congress of having hatred towards Hindus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे