लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद ने सपा और बसपा को किया आगाह, ऐसे तो पैदा होते ही मिट जायेगा 'महागठबंधन'

By भाषा | Updated: December 23, 2018 17:22 IST

खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का साथ देना सभी विपक्षी दलों के लिए सबसे पेचीदा कवायद होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने एक मजबूत चुनौती रखना कांग्रेस, बसपा, सपा और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के लिये मुश्किल काम है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा के गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दिये जाने की खबरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल नहीं किया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा कमजोर होगा और इससे ‘‘पैदा होते ही मिट जाने’’ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का साथ देना सभी विपक्षी दलों के लिए सबसे पेचीदा कवायद होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने एक मजबूत चुनौती रखना कांग्रेस, बसपा, सपा और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के लिये मुश्किल काम है।

पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा कि राज्य में अस्थिरता जैसे हालात हैं और पार्टी प्रमुख राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में गठबंधन के लिये खुले दिल-दिमाग के साथ आशावादी नजरिया रखे हुए हैं। 

हालांकि 65 वर्षीय नेता ने राज्य में गठबंधन होने की उम्मीद जताई और कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिये अच्छा होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम सभी कहीं न कहीं कुछ समझौता करना होगा और सिर्फ लेने-लेने या देने-देने से बात नहीं बनेगी। अगर चारों दलों के बीच लेन-देन सही हुआ तो हम भाजपा से अच्छी तरह लड़ सकेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह ऐतिहासिक नुकसान होगा।" 

खुर्शीद का यह बयान खबरों में किए गए उन दावों के बीच आया है जिसमें कहा गया है कि बसपा और सपा कांग्रेस के बिना लोकसभा चुनाव के लिये गठबंधन को तैयार हैं। कांग्रेस ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है।

बसपा ने भी इन दावों को खारिज किया है।

यह पूछे जाने पर कि हाल ही में हिंदी पट्टी के राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली जीत के बाद कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में क्या उम्मीदे हैं, खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति अलग है क्योंकि यहां पार्टी लंबे समय से सत्ता से दूर है। 

तीन राज्यों में मिली जीत के बाद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने गंभीर प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा जा रहा है, इस पर खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी ने आगे बढ़कर नेतृत्व संभाला है जिसका नतीजा सभी के सामने है।

खुर्शीद ने कहा कि राज्यों के चुनावों में मिली जीत से कभी हार नहीं मानने का संदेश मिला है।

 

टॅग्स :महागठबंधनकांग्रेससमाजवादी पार्टीबीएसपीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल