लाइव न्यूज़ :

जीप्लेक्स पर देखी जा सकेगी सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’

By भाषा | Updated: April 27, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ को जीप्लेक्स पर देखने के लिए हर बार 249 रुपये का भुगतान करना होगा।

फिल्म के निर्माताओं ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म पहली बड़े बजट इस फिल्म को 13 मई को हर मंच पर प्रदर्शित किया जायेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पहली बार होगा जब कोई बड़ी फिल्म ‘पे-पर-व्यू’ फॉरमैट पर दिखायी जायेगी, जिसमें प्रत्येक बार फिल्म देखने के लिए एक निश्चित रकम का भुगतान करना होता है।

सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फिल्म को 40 से अधिक देशों के सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

साथ ही इसे जी के पे-पर-व्यू की सेवा के साथ जीप्लेक्स और जी5 पर दिखाया जायेगा तथा इसे डीटीएच सेवाओं डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल पर भी रिलीज किया जायेगा।

एक्शन-ड्रामा फिल्म को जीप्लेक्स पर 249 रुपये में देखा जा सकेगा।

‘राधे’ में दिशा पटानी, रणदीप हुडा और जैकी श्राफ भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो