लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:14 IST

Open in App

मुंबई, 19 जनवरी अभिनेता सलमान खान ने इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की पुष्टि कर दी है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल 22 मई को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के वजह से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।

पिछले महीने अभिनेता ने अपने जन्मदिन पर कहा था कि दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

ट्विटर पर 55 वर्षीय अभिनेता ने विलंब से जवाब देने के लिए सिनेमाघरों के मालिकों से माफी मांगी है। सिनेमाघरों के मालिकों ने उनसे अपील की थी कि वे इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करें।

खान ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस कठिन समय में यह एक बड़ा फैसला था। सिनेमाघर के मालिकों और सिनेमा दिखानेवालों की वित्तीय परेशानियों को मैं समझ सकता हूं और मैं ‘राधे’ को सिनेमाघर में रिलीज करके उनकी मदद करना चाहूंगा।’’

अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि सिनेमाघरों के मालिक कोविड-19 सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र