लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के बाद 'पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:31 IST

Open in App

मुंबई, 14 फरवरी सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि वह ‘पठान’ की शूटिंग टीवी शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग के बाद शुरू करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल बिग बॉस का 14वां सीजन चल रहा है।

इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले हो रहा है और इसका निर्देशन ‘वॉर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख खान 2018 की फिल्म ‘जीरो’ के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान विशेष झलक में नजर आए थे।

ऐसी खबरें हैं कि सलमान खान इस फिल्म में भी कैमियो करेंगे लेकिन उनकी भूमिका थोड़ी लंबी होगी।

सलमान खान ने शनिवार रात कहा, ‘‘जीवन चलता रहता है और शो भी जारी रहता है। जब यह शो (बिग बॉस) समाप्त होगा, हम ‘पठान’ की ओर बढ़ेंगे और फिर टाइगर (तीन)’ और इसके बाद ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की ओर।’’

‘बिग बॉस’ के मेजबान ने कहा कि कलर्स टीवी बिग बॉस का अगला सीजन आठ महीने बाद लेकर आएगा। ‘पठान’ की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई और ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की फिल्म की भी शूटिंग अगले महीने शुरू करने की तैयारी हो रही है।

इससे पहले सलमान खान 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अतिथि भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में कैमियो की भूमिका में नजर आए थे। ‘टाइगर 3’ फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हुआ है।

वाईआरएफ की इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ खुफिया एजेंट टाइगर और जोया के रूप में भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!