सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सलमान खान को मिली छु्ट्टी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:58 IST2021-12-26T18:58:16+5:302021-12-26T18:58:16+5:30

Salman Khan, who was admitted to the hospital after snake bite, got leave | सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सलमान खान को मिली छु्ट्टी

सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सलमान खान को मिली छु्ट्टी

मुंबई, 26 दिसंबर बिना विष वाले सांप के काटने पर अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता सलमान खान को रविवार को छुट्टी मिल गई, जिससे वह ‘‘बेहद खुश हैं और उनका स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक’’ है। अभिनेता की करीबी पारिवारिक मित्र एवं अभिनेत्री बीना काक ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप एक फार्म हाउस में शनिवार रात को एक सांप ने सलमान के हाथ में काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था।

अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘‘सलमान को बीती रात सांप ने काटा और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। उन्हें छह घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वह घर आ गए हैं और स्वस्थ हैं।’’ खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में लौट आए हैं, जहां वह सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे।

काक ने खान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बाद में शाम को अभिनेता के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट को इंस्टाग्राम पर साझा किया। काक ने खान के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और साथ में लिखा, ‘‘कल जन्मदिन है, सबकुछ कुशल मंगल है और सब खुश हैं, आज आप बिल्कुल स्वस्थ हैं। परिवार के साथ देखकर खुश हूं। मैं उन्हें ‘खुदा की नेमत’ कहूंगी। सुखी, स्वस्थ, दीर्घायु और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।’’

खान को हाल में फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी। वह कलर्स चैनल पर प्रसारित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में मेजबान के रूप में भी नजर आते हैं और उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Salman Khan, who was admitted to the hospital after snake bite, got leave

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे