सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सलमान खान को मिली छु्ट्टी
By भाषा | Updated: December 26, 2021 14:00 IST2021-12-26T14:00:12+5:302021-12-26T14:00:12+5:30

सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सलमान खान को मिली छु्ट्टी
मुंबई, 26 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पड़ोसी रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप उनके फार्म हाउस में एक सांप ने काट लिया। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि सांप ने शनिवार रात को सलमान के हाथ पर काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘‘सलमान को बीती रात सांप ने काटा और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। उन्हें छह घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वह घर आ गए हैं और स्वस्थ हैं।’’
खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में लौट आए हैं जहां वह सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन मना सकते हैं।
उन्हें पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।